September 16, 2026
Hamirpur

सरकारी कर्मचारियों को महीने में दो बार मिली सैलरी, ऐसा करने वाला हिमाचल पहला राज्य

हमीरपुर: सीएम सुक्खू आज नादौन दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी पर पलटवार किया. सुक्खू ने बातचीत के दौरान बीजेपी पर झूठ बोलने के आरोप लगाए.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘जयराम ठाकुर अपनी गद्दी को बचाने के लिए ऐसे झूठे बयान देते आ रहे हैं. बीजेपी में अपनी आंतरिक लड़ाई बढ़ गई है, इसलिए एक सुर में कोई बीजेपी नेता बात नहीं कर पा रहा है. पीएम से भी भाजपा ने झूठ बयान दिलवाया है और यह सब भाजपा के कई गुटों में बंटने का असर है.’

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि, ‘प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी दी हुई पांच गारटियां पूरी कर दी हैं. एक महीने में दो बार अपने कर्मचारियों को वेतन हिमाचल सरकार ने दिया है. बीजेपी झूठ का हल्ला कर रही है. किसी भी सिस्टम को लाने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी होता है. यह किसी भी अखबार ने नही लिखा है कि एक महीने में दो बार वेतन दिया गया है. आज भी शिमला में बैठक में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं, ताकि बजट की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके.’

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘व्यवस्था में सुधार होने पर भाजपा को तकलीफ हो रही है और प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. अनुराग ठाकुर को यह सब स्वयं पता होना चाहिए, क्योंकि वो वित्त मंत्री रहे हैं. पिछले चालीस सालों की व्यवस्था में सुधार होने से दिक्कत हो रही है. भाजपा ने शिक्षा और हेल्थ क्षेत्र में हिमाचल को निचले स्थान पर पहुंचा दिया था. 2027 तक हिमाचल आत्मनिर्भर बनेगा. शिमला में सभी मंत्रियों के साथ आज बैठक की है और बैठक में दिशा निर्देश दिए हैं, जिसमें बजट की कार्ययोजना पर चर्चा की गई. साथ ही कितना बजट प्रदेश के लिए चाहिए इस पर भी रणनीति तैयार की गई है.

Related posts

चैरिटेबल अस्पताल से किस चीज का टैक्स मांग रही सरकार” भोटा हॉस्पिटल को बंद करने पर भड़के लोग

Admin

Murder : जमीनी विवाद में भतीजे ने कर दी चाची की हत्या

Admin

Hamirpur: हमीरपुर में मिल रहा सबसे महंगा पहाड़ी मशरूम, सर्दियों में बढ़ी गुच्छी की डिमांड

Admin

Leave a Comment