21.4 C
Baijnath
September 4, 2026
Shimla

शिमला में कलयुगी मामा ने 7 वर्षीय भांजी का किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने कराया मामला दर्ज

Shimla News

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आए दिन कही न कही से नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने की खबर आती रहती है. कई बार बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले अपने ही परिवार के या फिर परिचित लोग होते हैं. एक ऐसा ही मामला राजधानी शिमला से सामने आया है. जिसमें एक कलयुगी मामा ने 7 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया है. मामले में पीड़िता की मां ने अपने आरोपी भाई के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

शिमला जिला में मासूम लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं. शिमला से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले के अनुसार एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बच्ची का मामला लगता है. आरोपी ने मामा भांजी के रिश्ते को तार-तार कर दिया.

मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, “मामले में मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने महिला पुलिस थाना BCS में शिकायत दी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी. इस दौरान एक दिसंबर को उसके चचेरे भाई ने उसकी 7 वर्षीय के साथ रेप किया. आरोपी जो रिश्ते में पीड़ित बच्ची का मामा लगता है. पीड़िता की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है”.

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Related posts

मस्जिद विवाद: संजौली में घुसे प्रदर्शनकारी, भीड़ के पथराव पर पुलिस का लाठीचार्ज, एक जवान घायल

Admin

हिमाचल में लगेंगे 48 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, तबाही से पहले होंगे अलर्ट

Admin

भाजपा के आरोपों पर बोले CM सुक्‍खू-‘अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्‍पतालों में बंद की हिमकेयर योजना’

Admin

Leave a Comment