23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Sirmour

सिरमौर: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 6 दोस्त थे सवार, 3 बहनों के भाई की मौत

Sirmour Accident

नाहन. हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई और चालक की मौत हो गई. हादसे में चार अन्य युवक घायल हैं. फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चला है. दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, सिरमौर के शिलाई की यह घटना है. यहां पर एक बारात दुल्हन को लेकर लौट रही थी. ऐसे में बारात में एक स्कॉर्पियो भी शामिल थी. जो कि करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

बताया जा रहा है कि शिलाई से यह बारात मस्तभोज के चयोग गांव गई थी. शुक्रवार शाम को बारात वापल सौट रही थी कि शिल्ला गांव में शिम्बलधार के पास हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख़-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने घायलों को मौके से रेस्क्यू किया. दो घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. यहां से दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है. हादसे में मोहन नेगी नाम के युवक की मौत हो गई. उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भेजा गया है.

तीन बहनों का भाई था मोहन

हादसे में मारे गए मोहन नेगी तीन बहनों के भाई थे. उनका एक अन्य भाई है. बताया जा रहा है वह काफी मजाकिया स्वभाव के थे. हादसे के दौरान वही गाड़ी चला रहे थे. हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

Related posts

सिख समुदाय की चेतावनी: जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल दो दिन में माफी मांगें, वरना सड़कों पर उतरेगा समुदाय

Admin

सिरमौर में 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मां पर टूटा दुखों का पहाड़

Admin

एलएनटी मशीन लेकर जा रहा ट्राला दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे

Admin

Leave a Comment