24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Sports

IND vs AUS: एडिलेड में बवाल, ग्राउंड पर ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच झगड़ा!

एडिलेड। एडिलेड टेस्ट में ग्राउंड पर बवाल हो गया है। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड जब चौक्कों और छक्कों की बरसात कर रहे थे, तो उसी वक्त मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस पर ट्रेविस हेड झल्ला उठे, क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया है। 76वें ओवर की दूसर गेंद पर ट्रेविस हेड ने सिराज को चौक्का जड़ा था। इसके बाद इसी ओवर की अंतिम गेंद पर सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस पर हेड थोड़ा गुस्से में आ गए, जबकि सिराज ने भी उन्हें बाहर जाने का इशारा किया।

इस पर दोनों में कुछ देर के लिए आई कांटैक्ट भी हुआ और दोनों एक-दूसरे पर गुस्सा निकाल रहे थे। बाद में अंपायर भी मोहम्मद सिराज को कुछ समझा रहे थे। कहा जा रहा है कि मैच रैफरी सिराज पर कोई कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन मैदान में ऐसी आक्रामकता चलती रहती है। बता दें कि मैच में ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेली है और 140 रन बनाए हैं, जिसमें 17 चौक्के और चार छक्के शामिल हैं।

Related posts

RR vs RCB, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जयपुर में भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

Admin

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज IPL 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला । रुतुराज की चोट के बाद इस बल्लेबाज़ पर नजर

Admin

BCCI को मिला नया सचिव, जानिए जय शाह को किसने किया रिप्लेस?

Admin

Leave a Comment