18.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Kullu

Shukhu Govt.-सुक्खू सरकार किस बात का मना रही जश्न, आज पूरे देश में हिमाचल की स्थिति बनी हुई है हास्यपद: जयराम ठाकुर

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है. पूरे प्रदेश में आज भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय में भाजपा ने सुक्खू सरकार द्वारा दो साल पूरे होने का जश्न मनाए जाने के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली. यह आक्रोश रैली रामबाग अखाड़ा बाजार से लेकर ढालपुर मुख्य चौक तक निकाली गई. इस दौरान इस रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, विधायक सुरेंद्र शौरी और पूर्व विधायक रवि ठाकुर सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

कुल्लू में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने धरना प्रदर्शन किया और सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान पूर्व मुख्य चौक ढालपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रैली को संबोधित किया. जयराम ठाकुर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है. लेकिन वह जश्न किस बात का मना रही है. आज हिमाचल प्रदेश की स्थिति पूरे देश में हास्यापद बन गई है. हिमाचल की करोड़ों की संपति आज नीलाम होने को आई है”.

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार किस बात का जश्न मना रही है, यह वह बता नहीं पा रही हैं. आज हिमाचल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रदेश में हाल ही में समोसा पर जांच बैठा दी गई थी. प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने 10 गारंटियों को भी पूरा नहीं कर पाई है. इसके बावजूद भी किस बात का जश्न प्रदेश सरकार मनाने जा रही है. प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पा रहा है. प्रदेश का हर वर्ग आज त्रस्त है.

Related posts

Kullu : कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में मचा हड़कंप: ऑपरेशन थियेटर के पास रिकवरी रूम में दिखा 7 फीट लंबा सांप, कर्मचारियों में दहशत

Admin

कुल्लू के सुल्तानपुर डाकघर में करोड़ों रुपये का गबन, महिला सब पोस्टमास्टर निलंबित

Admin

साली ने जीजा के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग

Admin

Leave a Comment