25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Manoranjan

Pushpa 2 :बाहुबली 2 को पछाड़ ‘पुष्पा 2’ बनी भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘पुष्पा 2: द रूल’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

‘पुष्पा 2 द रूल’ पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ को मात दे दी है। अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 18 दिनों में 1062.9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने प्रभास फिल्म की ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ को मात दे दी है ,जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।

Related posts

Banned Apps:अश्लीलता फैला रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने लिया एक्शन, बैन किए 18 ऐप्स

Admin

Chhaava: बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही ‘छावा’ की आंधी, 400 करोड़ के करीब पहुंची विक्की कौशल की फिल्म

Admin

‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, PM इंदिरा गांधी बन कंगना रनौत ने छेड़ा दुश्मनों के खिलाफ युद्ध

Admin

Leave a Comment