23.9 C
Baijnath
October 23, 2026
Shimla

Snowfall:सफेद हुए पहाड़, शीतलहर ने जकड़ा हिमाचल… जानिए, अगले 6 दिन के मौसम का हाल”

हिमाचल में बर्फबारी का इंतजार तो खत्म हो गया है, लेकिन बारिश अभी भी नहीं हुई है। हालांकि कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन उस तरह से मेघ नहीं बरस रहे हैं, जिस तरह की जरूरत है। हालांकि आसमान में छाए बादलों से लोगों को जरूर सूखा खत्म होने की आस बंधी है। मौसम विभाग की मानेें तो अगले छह दिन तक प्रदेश में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगी।

पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाकों में 24 और 25 को घने कोहरे का अलर्ट जारी है। सोमवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबरी से मंडी, किन्नौर, लाहुल-स्पीति और चंबा के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। ताबो में माइनस 10.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भी कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित है।

सोमवार सुबह से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रोहतांग में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई है। राजधानी शिमला में भी बर्फबारी हुई है, जिससे पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पहुंचे पर्यटक मस्ती में झूम रहे हैं। क्रिसमस व नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने कुल्लू-मनाली का रुख कर दिया है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार का कहना है कि राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होगी।

Related posts

पेंशनरों को 4 फीसदी DA, फोर्थ क्लास कर्मचारियों को मिलेंगे इतने रुपए, आदेश जारी

Admin

HRTC बस में चल रहा था VIDEO, राहुल गांधी पर हो रही थी डिबेट, सुक्खू सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टर को भेजा नोटिस

Admin

हिमाचल आपदा: नोगली में मिला समेज की कल्पना का शव, त्रासदी के बाद अब तक 15 शव बरामद

Admin

Leave a Comment