26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Una

Property Dispute: हिमाचल में पिता और पुत्र पर जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने चलाई गोली, दोनों की हुई मौत

ऊना: जिले में एक डबल मर्डर का मामला सामने आया है. सोमवार सुबह एक शख्स ने यहां पिता और पुत्र को गोली मारकर बीच रास्ते में मौत के घाट उतार दिया. यह मामला ऊना जिला के हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत भदसाली में पेश आया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान 51 साल के संजीव कुमार और उनके 26 वर्षीय बेटे रविंद्र कुमार के तौर पर हुई है. मृतक ग्राम पंचायत प्रधान के पति और पुत्र थे. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच सोमवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ. जब झगड़ा बढ़ा तो मौके पर मौजूद एक पक्ष के शख्स ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी.

पिता और पुत्र को गोली लगने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिता और पुत्र को ऊना के रीजनल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना की मोर्चरी में रखवा दिया है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी और अन्य पुलिसकर्मी

जमीनी विवाद का था मामला

एसपी राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया “दोनों पक्षों में जमीनी विवाद था. इसी विवाद के चलते आरोपी ने गोली मारकर पिता और पुत्र का मर्डर कर दिया. आरोपी की पहचान कर ली गई है. जल्द ही पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी. मामले को लेकर मृतकों के परिजनों और अन्य ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं.”

वहीं, मृतक संजीव कुमार की पत्नी ने जानकारी देते हुए कहा “जमीनी विवाद का मामला था. मेरे बेटे पर पहले आरोपी ने गोली चलाई और बाद में मेरे पति के आने पर उन पर भी गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया”.

Related posts

ऊना में कैश जमा करवाने जा रहे ठेके के सेल्जमैन से छीनी नगदी, स्कूटी भी ले गए साथ

Admin

चिंतपूर्णी की धरती से डंके की चोट से कहता हूं…POK हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

Admin

हिमाचल में 73 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Admin

Leave a Comment