19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

बर्फबारी में ‘स्वर्ग’ की तरह नजर आया हिमाचल का नजारा, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में लोग काफी लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे. सोमवार को बर्फबारी के बाद हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे खिल गए. बर्फबारी का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया. बर्फबारी के बाद हिमाचल की वादियां बेहद खूबसूरत नजर आई. इस दौरान कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिली हैं.

सोमवार को हिमाचल के सभी पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मनाली, चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी में बर्फबारी देखने को मिली है. बर्फबारी के बाद हिमाचल की वादियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली. बर्फबारी का ये नजारा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था. पर्यटक इस बीच बर्फ के फाहों के बीच झूमते हुए नजर आए.

मंडी के शिकारी देवी में बर्फबारी के बाद खूबसूरत नजारा नजर आई. पूरी घाटी बर्फ के बाद चांदी की तरह चमक उठी. हर तरफ बर्फ की मोटी चादर नजर आ रही थी.

लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी के बाद खूबसूरत नजारा नजर आया. बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति में पारा शून्य से नीचे चला गया है.

बर्फबारी के बाद सड़कों पर गाड़ियों के पहिए थम गए, लेकिन पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती का कोई मौका नहीं छोड़ा. लोग सड़क बंद होने पर गाड़ियों से बाहर निकल गए और बर्फबारी का आनंद लिय

शिमला में देवदार के पेड़ों पर गिरी बर्फ काफी खूबसूरत लग रही थी. इस विहंगम दृश्य को देखने को लिए सैलानियों की भीड़ इन दिनों शिमला में उमड़ी हुई है.

लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद पर्यटक जमकर झूमे. पर्यटकों ने सड़क पर खूब डांस किया. पर्यटक बर्फबारी देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे.

बर्फबारी के बाद हिमाचल की पहाड़ियां जन्नत की तरह खूबसूरत लग रही थी. हर कोई इस खूबसूरती को कैमरे पर कैद करना चाहता था.

कुल्लू मनाली में भी बर्फबारी के बाद गाड़ियों के पहिए थम गए, बर्फबारी होने से कुल्लू मनाली की खूबसूरती में चार चांद लग गए.

शिमला में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. बर्फबारी के बीच कई पर्यटकों की गाड़ियां भी सड़क पर फंस गई.

Related posts

Himachal News : हिमाचल में चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल भागने की फिराक में थी महिला तस्कर, बलरामपुर से गिरफ्तार

Admin

आपकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं…’, 81 आउटसोर्स चालकों के टर्मिनेशन ऑर्डर जारी, सुक्खू सरकार ने नौकरी से निकाला

Admin

Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, अगले 3 दिन तक मौसम रहेगा खराब

Admin

Leave a Comment