19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

प्रदेश में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; 5 NH सहित 319 सड़कें बंद, कल कैसा रहेगा मौसम, पढ़े पूरी खबर

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते 319 सडक़ें पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। शनिवार को भी इन मार्गों को खोला नहीं जा सका है जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश का जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति शेष क्षेत्रों से पूरी तरह से कट गया है जिसे जोडऩे वाला नेशनल हाइवे भी बंद पड़ा है। राज्य में चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर व ऊना जिला में कई सडक़ें अवरूद्ध बताई जा रही हैं। अभी एक दो दिनों तक इनकी पूरी तरह से बहाली नहीं हो पाएगी। हालांकि अब आगे मौसम साफ हो जाएगा। परंतु सडक़ों को खोलने में अभी समय लगेगा। जनता को इससे अभी और परेशानी उठानी पड़ सकती है। लोक निर्माण विभाग सडक़ों को खोलने व आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। प्रदेश में बर्फबारी के चलते 319 सडक़ें यातायात के लिए बंद हैं।

319 सडक़ों के साथ किन्नौर, लाहौल.स्पीति और कुल्लू में पांच नेशनल हाइवे पर भी वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। राज्य के विभिन्न ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी होने के चलते बिजली के 332 ट्रंासफार्मर ठप्प पड़े हंै जिस कारण लोगों को अंधेरे में समय बीताना पड़ रहा है। एक तरफ बिजली नहीं हैं तो दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। बिजली बोर्ड लगातार इन ट्रांसफार्मरों को चालू करने में जुटा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा में बर्फबारी के चलते 11 सडक़ें बंद चल रही है। कांगड़ा में 6, किन्नौर में एक नेशनल हाइवे सहित 88 सडक़ें बंद चल रही है। लाहौल.स्पीति में 2 नेशनल हाइवे के साथ 151 संपर्क मार्ग अवरूद्ध हैं। मंडी में 11, शिमला में 26, सिरमौर में 2 और ऊना में 3 सडक़ें बाधित हैं। शनिवार को भी पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। बर्फबारी होने के चलते ऊपरी शिमला को जोडऩे वाला नेशनल हाइवे 05 अभी भी यातायात के लिए बंद चल रहा है। भारी संख्या में सडक़ों के बंद होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा बंद चल रही सडक़ों को बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात की गई है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बंद चल रही सडक़ों को बहाल करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है।

332 बिजली ट्रांसफार्मर बंद

राज्य में बर्फबारी के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। इनकी वजह से काफी ज्यादा दिक्कत लोगों को सहन करनी पड़ रही है। बताया जाता है कि कुल 332 ट्रांसफार्मर ठप्प चल रहे हैं। चंबा में 142, किन्नौर मेें 92, कुल्लू में 4, लाहौल.स्पीति में 20, मंडी में 46, शिमला में 15 और सोलन में 12 डीटीआर ठप्प पड़े हैं। इनको दुरूस्त करने का काम बिजली बोर्ड कर रहा है। बिजली बोर्ड का भी इस वजह से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। इसके साथ जल शक्ति विभाग की 30 योजनाएं भी बंद हंै जिसकी वजह से पेयजल की आपूर्ति भी कई इलाकों में प्रभावित हुई है।

Related posts

हिमाचल में गर्मी ने तोड़े कई सालों के रिकॉर्ड, शिमला में भी छूटे पसीने, ऊना में पारा 46 डिग्री पार

Admin

हिमाचल प्रदेश के 2 जिलों में ट्रैकिंग पर लगी रोक, अब त्रिंयुड-करेरी लेक नहीं जा पाएंगे टूरिस्ट

Admin

Weather Update: सावधान! हिमाचल में आसमान फिर से बरसेगा कहर! मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Admin

Leave a Comment