19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

CM सुक्खू से मिले तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री विक्रमार्क, विद्युत परियोजनाओं में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली। तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने सेली एचईपी (400 मेगावाट) और मियार एचईपी (120 मेगावाट) विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया। तेलंगाना सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि मामले को आगे बढ़ाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य पीएसयू/केंद्रीय पीएसयू से बीओओटी आधार पर 22 जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव के जवाब में, तेलंगाना के विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया है। इस दल ने विद्युत सचिव राकेश कंवर के साथ भी चर्चा की।

इस टीम ने सेली और मियार जल विद्युत परियोजनाओं के स्थलों का भी दौरा किया और सिफारिश की है कि 100 मेगावाट से अधिक जल विद्युत परियोजना की क्षमता वाले स्थलों के लिए रुचि व्यक्त की जा सकती है। प्रदेश के लिए अधिक बिजली उत्पादन और राजस्व अर्जित करने की संभावनाएं तलाश करने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

हिमाचल में 250 करोड़ स्कॉलरशिप स्कैम में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 18 करोड़ रुपये जमीन और फ्लैट किए कुर्क

Admin

हिमाचल प्रदेश में 89 श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन होगा दोबारा तय; सरकार ने वापस लिया 2022 का फैसला। जानें कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असर?

Admin

Himachal Weather Update:हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट ,इन छह जिलों के लिए अलर्ट जारी ।

Admin

Leave a Comment