23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Shimla

Himachal Weather Update:हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट ,इन छह जिलों के लिए अलर्ट जारी ।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को छह जिलों—कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर—के लिए आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 और 31 मई को तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 जून तक रहने का अनुमान है।

मई में अब तक 54.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से एक प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के आठ जिलों में सामान्य से 46 से 270 प्रतिशत तक अधिक वर्षा हुई। सोलन में सबसे अधिक 136.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए, लेकिन धूप के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सबसे अधिक तापमान वृद्धि कल्पा में 8.2 डिग्री, रिकांगपिओ और सोलन में 7 डिग्री, नारकंडा में 6.5 डिग्री, ताबो में 5.2 डिग्री और कसौली में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी 1 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related posts

Vimal Negi Case: विमल नेगी मौत मामले में डीजीपी के हलफनामे ने शिमला पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, सीबीआई को सौंपी गई जांच

Admin

Himachal News : हिमाचल के होटलों में हर महीने होगी खाने-पानी की जांच, गुणवत्ता में कमी पर होगी सख्त कार्रवाई

Admin

अभी और सताएगी गर्मी, 72 घंटों तक 10 जिलों के कई भागों में लू चलने का पूर्वानुमान

Admin

Leave a Comment