September 23, 2026
Mandi

बह पंचायत में एक रसोई घर को लगी आग, रसोई सहित अंदर रखा सामान राख

पधर

उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत बह के गांव बह में एक रसोई घर को आग लगने से उसमे रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश प्रसाद सपुत्र राम सिंह गांव बह के रसोई घर मे बीती रात आग लगने की घटना पेश आई है। आग की घटना का रविवार सुबह 4 बजे पता चला । रसोई घर मे रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है।
गनीमत रही कि इस आग से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नही हुआ है लेकिन रसोई घर मे रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। वही आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है कि आग कीन्ह कारणों से लगी है। वही दो सिलेंडर भी इस घटना में जल कर राख हो चुके है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है जब सभी घर के सदस्य अपने कमरे में सोए थे।
वही रविवार को ग्राम पंचायत बह के प्रधान पीर सहाय ठाकुर और हल्का पटवारी ने मौका कर विस्तृत रिपोर्ट तहसील पधर को प्रेषित कर दी है।
वही प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने कहा कि इस घटना से अंदर रखा सारा सामान जल गया है। वही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है की प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दें। प्रधान ने कहा कि इस घटना से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

Related posts

उप शिक्षा सचिव ने जो अधिसूचना जारी की है उसको रदद करे शिक्षा विभाग : अध्यक्ष दया राम ठाकुर

Admin

जोगिंदर नगर के आदर्श राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा “विकसित भारत 2047” का दृष्टिकोण।

Admin

लोक निर्माण मंत्री ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में किए 107 करोड़ के उदघाटन-शिलान्यास l सांसद प्रतिभा सिंह भी रहीं मौजूदl

Admin

Leave a Comment