May 12, 2026
Shimla

हिमाचल में इस दिन से फिर होगी बारिश और बर्फबारी, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में छाया रहेगा घना कोहरा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऊंचे व मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश देखने को मिली. वहीं, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे जिससे की तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. निचले पहाड़ी क्षेत्रों में 7 और 8 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.

4 दिनों तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 7 जनवरी से 10 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर धूप खिली रहेगी. हालांकि प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे के कारण धूप देरी से निकलेगी जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

10 जनवरी से फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने 10 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है जिसके कारण 11 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग ने 11 जनवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.

केलांग रहा सबसे ठंडा

6 जनवरी को लाहौल-स्पीति का जिला मुख्यालय केलांग सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा सुंदरनगर प्रदेश में सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया. 6 जनवरी को बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा. इसके अलावा सुंदरनगर और मंडी में भी हल्का कोहरा छाया रहा.

Related posts

नेरवा में नाले में गिरी कार, 1 की मौत, तीन घायल

Admin

विक्रमादित्य सिंह बोले-दिल्ली में कांग्रेस का ‘ज़ीरो’ खतरे की घंटी, आप और बीजेपी में था मुकाबला

Admin

छुक-छुक से मिलेगी राहत, कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर बढ़ेगी ट्रेन की स्पीड

Admin

Leave a Comment