25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल में लगेंगे 48 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, तबाही से पहले होंगे अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन के दौर में चुनौतियों से निपटने की सीख समूचे देश को दी है। नरेंद्र मोदी के संबोधन के लिए मंच हिमाचल में भी सजा था। यहां मौसम विज्ञान केंद्र में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के महत्व के बारे में जानकारी दी और आपदा के समय विभाग के कार्य और राज्य में राडार के नेटवर्क बढ़ाने में राज्य सरकार के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि भविष्य में हिमाचल में 48 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) लगाए जा रहे हैं, जिनके डाटा को भारत मौसम विज्ञान विभाग के डाटा के साथ एकीकृत किया जाएगा। इससे मौसम के पूर्वानुमान में और सटीकता आएगी।

इसके साथ-साथ उन्होंने सभी को मौसम विभाग के बनाए मौसम ऐप को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। इस मौके पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक अतुल डोगरा ने बताया कि राज्य में केंद्र सरकार के विंडस प्रोग्राम के अंतर्गत अवलोकन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। इससे राज्य के किसानो और बागबानों को मौसम संबंधी सटीक जानकारी उपलब्ध करवाने में सुगमता होगी। प्रधान वैज्ञानिक डा. संजीव शर्मा ने बताया कि सीपीआरआई कैंपस में स्थापित मौसम वेधशाला का डाटा और मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान का उपयोग कर किसानों को आलू की फसल से संबंधित चेतावनी और सलाह जारी की जाती है।

तबाही से पहले होंगे अलर्ट

हवाई अड्डा निदेशक धनपाल सिंह ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के मौसम विभाग से प्राप्त मौसम की जानकारी का उपयोग मार्ग पूर्वानुमान जारी करने और किसी भी प्रतिकूल मौसम में वैकल्पिक मार्ग खोजने के लिए किया जाता है। भारत मौसम विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी भारद्वाज ने युवाओं से मौसम संबंधी घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

Related posts

CBT से भर्तियों का रास्ता साफ, हिमाचल कैबिनेट ने इस एजेंसी को दी एग्जाम लेने की मंजूरी

Admin

हिमाचल में नहीं थमे महिलाओं के प्रति अपराध के मामले, 11 महीनों में दुष्कर्म के इतने केस दर्ज

Admin

Social Media :सोशल मीडिया पर लगाम की तैयारी: हिमाचल में न्यूज पोर्टल्स और फेसबुक चैनलों का पंजीकरण हो सकता है अनिवार्य

Admin

Leave a Comment