19.6 C
Baijnath
April 20, 2026
Shimla

हिमाचल ग्रामीण बैंक में होम लोने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

शिमला: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में होम लोन के नाम पर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इसको लेकर बैंक के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने बीते कल बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

अपनी शिकायत में बैंक के सहायक प्रबंधक ने पुलिस को बताया साल 2017 में ठियोग के एक शख्स ने हिमाचल ग्रामीण बैंक से होम लोन के तौर पर 6 लाख रुपये कर्ज लिया था. शख्स ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर यह लोन लिया था. लोन की किस्त ना लौटाने पर बैंक की तरफ से कई बार शख्स को नोटिस भेजे गए लेकिन व्यक्ति ने एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया.

बैंक प्रबंधन ने जब कागजातों की जांच की तो व्यक्ति ने राजस्व के फर्जी कागजात लोन लेने के लिए लगाए थे. वहीं, लोन लेने के लिए व्यक्ति ने जो गारंटर बनाया था. उस शख्स ने भी राजस्व के फर्जी दस्तावेज लगाए थे.

आरोपी शख्स की पहचान शिमला जिले की तहसील ठियोग के रहने वाले मुकेश कुमार के तौर पर हुई है. वहीं, लोन लेने के लिए शख्स का जो गारंटर था उसकी पहचान ठियोग के ही रहने वाले प्रेम सिंह के तौर पर हुई है.

हिमाचल ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने थाना न्यू शिमला में आरोपी शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के इरादे से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज का इस्तेमाल) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया “बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी शख्स से पूछताछ की जाएगी.

Related posts

HRTC ने की छप्पर फाड़ कमाई!, अगस्त महीने में जुटाया 70 करोड़ का राजस्व

Admin

Shukhu Govt.-सुक्खू सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद हिमाचल में बदलेगी अफसरशाही

Admin

हिमाचल के इन चार मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण, स्थानीय कलाकारों के लिए सांस्कृतिक संध्या भी होगी आरक्षित

Admin

Leave a Comment