July 21, 2026
Hamirpur

“HRTC बस हमले का खुलासा: खरड़ में हमलावरों को पुलिस ने दबोचा”

चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर एचआरटीसी बस पर हुए हमले के बाद पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार शाम को घटी, जब बस चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए रवाना हुई थी। खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि, इस हमले में कोई भी यात्री या चालक दल घायल नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया था, जिससे उनकी शिनाख्त करना मुश्किल हो गया। हालांकि, पुलिस ने सक्रियता से कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी कार भी बरामद कर ली है।

एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, लोगों और वाहनों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। इस मामले की जांच एसएएस नगर पुलिस, मोहाली द्वारा की जा रही है।

Related posts

हमीरपुर: 1.5 लाख रुपये देकर की शादी, कुछ ही घंटे बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन

Admin

आजादी के 78 साल बाद भी नेता नहीं उतार पाए इस गांव के वोट का कर्ज, 2 KM सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण

Admin

दियोटसिद्ध मंदिर के रोट में खोट! पहले बकरों की नीलामी में धांधली, अब प्रसाद के सैंपल फेल

Admin

Leave a Comment