July 19, 2026
Uncategorized

बैजनाथ के नागटा गांव की सोनाली शर्मा बनी Wonder Model of India

9 जून बैजनाथ (वीर खड़का)

यह जरूरी ही नहीं कि बड़े शहरों की लड़कियां ही मोल्डिंग या ग्लैमरस की दुनिया में शिखर को छुएं बल्कि बैजनाथ उपमंडल के छोटे से गांव नागटा की सोलानी शर्मा ने मोल्डिंग की दुनिया में बुलंदियों को छूकर अपना तथा इलाके का भी नाम रोशन किया है
बैजनाथ के नागटा गांव की रहने वाली सोनाली शर्मा ने
वंडर माडल आफ इंडिया, जो कि भारत का बहुत बड़ा फ़ैशन शो है, जिसे कि 5 जून को चंडीगढ़ जैसे बड़े शहर में स्टार फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा करवाया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष से आए हुए एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों ने भाग लिया था,
उसमें बैजनाथ के छोटे से गांव नागटा की रहने वाली सोनाली शर्मा ने
सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इस खिताब को अपने नाम किया है इस कामयाबी से सोलानी ने अपने माता पिता के साथ-साथ इलाके का नाम भी पूरे भारतवर्ष में रोशन किया है
माडल सोनाली शर्मा का मानना है कि अगर दिल में सच्ची लगन हो और इरादे मजबूत हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता, बस थोड़ी सी मेहनत और संयम रखने की जरूरत होती है, इतना करने के बाद कामयाबी खुद आपके दरवाजे पर दस्तक देती है सोनाली शर्मा बताती है कि वैसे तो उन्हें मोल्डिंग का शौक बचपन से ही था परंतु बैजनाथ कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2020 में उन्होंने इसे प्रोफेशन के तौर पर अपना लिया सोनाली के पिता तिलक राज लुधियाना में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं माता रजनी देवी हाउसवाइफ है सोनाली का एक भाई है जो पंडितों का काम करता है सोनाली ने बताया कि वह आजकल अपने मोल्डिंग के काम में व्यस्त हैं और जल्द ही अपने गांव आने वाली है
इस बारे में जब माडल सोनाली शर्मा के माता पिता जी से बातचीत हुई, तो वह बेटी की इस अद्भुत कामयाबी पर बहुत खुश हुये उन्होंने बताया वह बेटी सोनाली शर्मा के उज्जवल भविष्य की भगवान से कामना करते हैं

Related posts

शाहपुर विस क्षेत्र में भोई सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 45 लाख: पठानिया

Admin

धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल

Admin

वायरल वीडियो से मचा बवाल: SP ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अफ़सर सस्पेंड, गाड़ी जब्त!

Admin

Leave a Comment