26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

दारल स्कूल की छात्राओं ने जीती चेस प्रतियोगिता

तीन छात्राओं का जिला चेस प्रतियोगिता में लगी भाग

पधर

जिला युवा एवं खेल सेवा विभाग मंडी के सौजन्य से जिला मंडी शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 9 जिला स्तरीय टूर्नामेंट 6 अगस्त को जवाहर पार्क सुंदर नगर में आयोजित किया गया । जिसमें द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्नोर घाटी की ग्राम पंचायत चैहटीगढ़ की राजकीय प्राथमिक पाठशाला दारल, शिक्षा खंड औट की 5 छात्राओं ने अंडर- 9 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान दीक्षा कक्षा चौथी , तृतीय स्थान पर सृष्टि कक्षा पंचम ,चौथे स्थान पर अनवी कक्षा पांचवी, छठा स्थान प्रियंका कक्षा चौथी और सातवां स्थान आदिति ने प्राप्त किया। इस उपलक्ष पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला दारल की एस एम सी व अध्यापकों व अन्य स्टाफ ने पांचों छात्राओं का फूल मालाओं से पाठशाला में स्वागत किया। इस कामयाबी का श्रेय एस एम सी व अभिभावकों ने प्रभारी अध्यापक अरुण वर्मा को दिया। इनमें से तीन छात्राएं मंडी जिला की तरफ से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। उल्लेखनीय है कि प्रभारी अध्यापक अरुण वर्मा पाठशाला के सभी बच्चों को शतरंज का अभ्यास निरंतर करवा रहे हैं । इसका परिणाम यह हुआ कि उक्त पाठशाला की पांच छात्राओं ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोम सिंह , सदस्यों, पंचायत प्रधान सुनीता व पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अरुण वर्मा के प्रयासों की भी भूरी- भूरी प्रशंसा की। अरुण वर्मा ने कहा कि खेलों में भाग लेकर विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, अनुशासन , सहयोग , चुनौतियों का सामना करना आदि अनेक गुणों का विकास होता है और बच्चे अपना भविष्य भी उज्जवल कर सकते हैं । अरुण वर्मा ने बच्चों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने सेगली में सुनी लोगों की समस्याएं

Admin

अजब–गजब : ऊना में बैरंग लौटी बारात, नहीं मिली दुल्हन और परिवार, बिचौलिया फरार

Admin

मोहिंद्र पाल शर्मा को आईएमसी चेयरमेन की कमान

Admin

Leave a Comment