July 22, 2026
Mandi

कटिन्डी – झटिगरी सड़क की अपग्रेडेशन पर पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का जताया आभार

पधर

उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कचोटधार की प्रधान आशा देवी , उपप्रधान जय सिंह राणा ने
कटिन्डी – झटिगरी सड़क की अपग्रेडेशन पर केंद्र सरकार द्वारा 25.48 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर पंचायत की समस्त जनता की तरफ से केंद्र सरकार , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का आभार जताया है ।
जय सिंह राणा ने बताया कि कटिन्डी – झटिगरी सड़क पर वाहनों का चलाना मुश्किल हो गया था हर जगह सड़क पर पत्थर ही पत्थर है और गाड़ियों का चलाना मुश्किल था । अब सड़क की अपग्रेडेशन के लिए धन राशि स्वीकृत होने से लोगों को सुविधा तो मिलेगी साथ में पर्यटकों को भी बढ़ावा मिलेगा ।
उन्होंने कहा कि इस सड़क पर केंद्र सरकार ने लाखों का बजट देकर चार चांद लगा दिए है ।
उन्होंने कहा कि जब द्रंग में जवाहर ठाकुर विधायक थे तो उन्होंने इस सड़क को पीएमजीएसवाई के तहत डाला था और आज स्वीकृति मिलने पर सड़क की दुर्दशा बदल जायेगी ।
जय सिंह राणा ने बताया कि पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर को पंचायत में बुलाकर उनको समानित किया जायेगा ।
वही उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे विधायक जवाहर ठाकुर ने द्रंग के विकास को चार चांद लगा दिए थे । उन्होंने कहा की पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर को द्रंग के मसीहा के नाम से जाना जाता है ।

Related posts

बल्ह विस क्षेत्र के बैहना सेहेड कांस्टेबल की बेटी बबीता धीमान ने एचएएस की परीक्षा में टॉप फाइव में अपनी जगह पक्की

Admin

मंडी: बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौ.त

Admin

हिमाचल पुलिस ने शाह गैंग के 35 गुर्गे पकड़े, रडार पर 400 पैडलर- और होंगी गिरफ्तारियां

Admin

Leave a Comment