कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के नाहन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी समेत बिजनेसमैन अडानी और अंबानी पर भी जुबानी हमला बोला।
भाजपा ने हिमाचल में सरकार को गिराने की कोशिश की’…
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल की सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिश की। राहुल ने कहा कि हिमाचल की जनता चारों लोकसभा सीटों को कांग्रेस की झोली में डालें।
राहुल गांधी ने बताया महिलाओं के अकाउंट में ही क्यों डालेंगे पैसा….
राहुल गांधी ने कहा महिलाएं घर में काम करती हैं और बाहर भी ऐसे में वे 16 घंटे काम करती हैं। इसलिए हम महिलाओं के अकाउंट में 8 हजार 500 रुपये डालेंगे।
पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना…
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है और कार्यकर्ता ताली बजाते हैं और कहते हैं वाह क्या बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि पीएम मोदी जी से कि
भाजपा पर बरसे राहुल गांधी..
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लड़े। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेता खुलकर कह रहे हैं कि हमारी सरकार 400 पार हुई तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे।
‘किसानों को करना पड़ता है प्राइज फिक्सिंग का सामना’..
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को प्राइज फिक्सिंग का सामना करना पड़ता है। अडानी जी आते हैं और कम दामों में सेब खरीदते हैं और महंगे दामों पर बेचते हैं। किसानों को फसलों के दाम अच्छे नहीं मिलते ऐसे में हम MSP लागू करेंगे।
राहुल गांधी बोले सेब बागवान क्यों टीवी पर नहीं आते…
राहुल गांधी ने कहा कि टीवी पर आपने अंबानी की शादी देखी, लेकिन सेब बागवानों को नहीं दिखाया जाता है। राहुल ने कहा नरेंद्र मोदी हैं तो अडानी हैं। राहुल ने कहा कि देश के सारे के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। पांच जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे डलेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि शायद परमात्मा कह रहे हैं कि पीएम मोदी को अडानी की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया, लेकिन हिमाचल को 9 हजार करोड़ नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और अडानी की पार्टनरशिप के कारण हिमाचल के किसानों को सेब के सही दाम नहीं मिल पाते, क्योंकि मोदी ने सभी कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं वो जब चाहते हैं सेब के दाम को कंट्रोल कर सकते हैं।
