24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

मैक्लोडगंज में पोलैंड की महिला के साथ रेप, पुलिस की हिरासत में आरोपी

15 जून 2024 धर्मशाला (ब्यूरो रिपोर्ट )

देवभूमि हिमाचल प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जिला कांगड़ा के तहत आने वाले मैक्लोडगंज में पोलैंड की रहने वाली महिला ने स्थानीय व्यक्ति पर रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं.

पोलैंड की रहने वाली महिला की शिकायत के आधार पर मैकलोडगंज थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कांगड़ा पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी…

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पोलैंड की महिला ने स्थानीय व्यक्ति पर रेप के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता का भी मेडिकल करवाया गया है.

इसके अलावा वारदात की जगह से सबूत भी इकट्ठे किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पोलैंड की रहने वाली महिला टूरिस्ट वीजा पर हिमाचल पहुंची थी. पुलिस की ओर से जिस आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उसकी पहचान पीड़िता ने भी कर ली है.

एक हफ्ते पहले ही हुई थी दोनों की मुलाकात..

महिला की शिकायत के आधार पर पता चला है कि दोनों की मुलाकात एक दुकान में हुई. दोनों एक-दूसरे को ज्यादा लंबे वक्त नहीं जानते थे. यह मुलाकात एक हफ्ते पहले ही हुई थी. मुलाकात के बाद से ही कथित तौर पर आरोपी पोलैंड की इस महिला की मदद कर रहा था. महिला ने आरोपी के स्थानीय होने के चलते उससे मदद के लिए बातचीत की और फिर आरोपी ने महिला का रेप कर दिया. पुलिस अब महिला की इस गंभीर शिकायत पर जांच कर रही है.

Related posts

*तीन रुपए प्रति किलो गोबर खाद खरीदेगी सरकार, कृषि मंत्री बोले, पैकेट बनाकर बागबानों तक पहुंचाएंगे सप्लाई”

Admin

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मंे 15 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियामैक्लोडगंज बस अड्डे का लोकार्पण और धर्मशाला बस अड्डे का भूमि पूजन किया

Admin

सीएम सुक्खू ने रखी ढगवार में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला, दूध उत्पादकों को होगा फायदा

Admin

Leave a Comment