August 18, 2026
Shimla

हिमाचल में आतंकी हमलों की चेतावनी, अंबाला रेलवे स्टेशन पर मिला धमकी भरा खत

जम्मू कश्मीर में तीन आतंकी वारदातों के बाद अंबाला रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की धमकी का खत मिला है। इस खत में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की बात कही गई है। खत के मुताबिक पंजाब का गोल्डन टेंपल, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ मंदिर आतंकियों के निशाने पर रहेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई रेलवे स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर रह सकते हैं। खत में लिखा गया है कि ‘हे खुदा मुझे माफ कर, जम्मू-कश्मीर में अपने जेहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, भटिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे। हम ठीक 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, शिव मंदिर अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर के लाल चौक, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। इस बार जम्मू कश्मीर-पंजाब को खून से रंग देंगे।

तभी खुदा मुझे माफ करेगा। खुदा हाजिफ’। खत के अंत में यह भी बताया गया कि इसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के एरिया कमांडर कुला नूर अहमद ने लिखा है। उधर, धमकी भरा खत मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशनों संग धार्मिक स्थलों का सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस खत की जांच कर रही हैं। अंबाला रेलव स्टेशन पर रेलवे पुलिस को यह धमकी भरा खत मिला है, जिसकी जांच जारी है। वही दूसरी ओर फिोजपुर रेल डिवीजन में रेलवे पुलिस कमिश्नर से जब बात की गई, तो उन्होंने बताया कि हम पूरी तरह रेल यात्रियों व रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। समाज विरोधी तत्त्वों को काबू करने के लिए हमारी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्षम हैं।

पहले भी मिल चुके हैं पत्र
हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के धमकी भरे लेटर मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीते साल 26 अक्तूबर को जगधारी रेलवे स्टेशन पर एक धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें अंबाला सहित पांच रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह लेटर भी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के नाम से भेजा गया था।

Related posts

Weather Update : मौसम विभाग को भी ‘चकमा’ दे रहा मानसून…नहीं हो रही बारिश, अब फिर ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Admin

हिमाचल के राशन डिपुओं में बढ़ी कीमतों पर मिलेगा आटा और चावल, जानें नए दाम

Admin

खत्म हुआ पटवारी-कानूनगो का विरोध प्रदर्शन, 1 महीने बाद आज से शुरू हो रही ऑनलाइन

Admin

Leave a Comment