22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Baijnath

पपरोला में मेन बाज़ार में नक़दी व नोटों के हार ले उड़े शातिर चोर।

2 अगस्त 2024 बैजनाथ

पपरोला के पी.बी.हाऊस व साथ लगती दुकान सोनम मार्कटिंग में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि पी.बी. हाऊस में चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है व चोरी करने का पैट्रन भी पुराना है। चोरों ने बीती रात हुई भारी बारिश का फायदा उठाते हुए सेंधमारी की है। इस बार भी चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस चोरी की घटना का पटाक्षेप करने में सफल रहती है या नहीं। सोनम मार्कटिंग के मालिक संजय सोनी ने बताया कि उनकी दुकान पर चोर उपरी मंजिल के वेंटीलेटर को तोड़कर अंदर घुसे थे जिसके बाद चोर ने दुकान के अंदर रखी नकदी की चोरी की है हालांकि चोर ने वहां रखे मोबाइल व घड़ियाें को हाथ नहीं लगाया है। वहीं दूसरी ओर पी.बी.हाऊस के मालिक विशाल सूद ने बताया कि उनकी दुकान पर चोरी करने का अंदाज चोरों का पुराना रहा। उन्होंने दुकान की चौथी मंजिल पर टीन की छत्त को तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर करीब डेढ़ लाख रूपए के नोटों के हार व डेढ़ लाख की नकदी को उड़ा लिया है। व्यापारीवर्ग का कहना है कि पुलिस अगर चोरी की वारदातों को रोकने में नाकाम है तो वह न्याय व सुरक्षा की मांग किससे करें। बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि चोरी की घटनाओं की जांच हर पहलू से की जा रही है व इस बार चोर पुलिस की गिरफत में होंगे। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

Baijnath Mahashivratri:बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या: गुरनाम भुल्लर ने जमकर नचाया दर्शकों को

Admin

पर्यटन विकास पर व्यय होंगे 1311 करोड़ : किशोरी लाल , मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान ,बैजनाथ में पर्यटन की अपार संभावनाए

Admin

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता वेहद जरूरी- किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment