19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

महिला पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी के समय हुई ऐसी हरकत, खाकी पर लग गया दाग

शिमला: देशभर में महिलाओं के साथ बढ़ते शारीरिक शोषण के मामले चिंताजनक है. घर के अंदर और बाहर भी महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण की शिकायतें लगातार आती रही हैं. यहां तक सरकारी कार्यालयों में भी महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण के मामले बढ़ रहे हैं.

सरकारी कार्यालयों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ताजा मामले में राजधानी शिमला में महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है. शिमला के जुन्गा में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विभाग के एक कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया है. महिला कांस्टेबल पुलिस गुमटी में गयी तो आरोपी ने उसके अंदर जबरन घुसने की कोशिश की. पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है.

पुलिस विभाग में ही कार्यरत है आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता भारतीय रिजर्व वाहिनी बस्सी हाल में कार्यरत पहली वाहनी जुन्गा में तैनात है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह क्वार्टर गार्ड के तौर पर ड्यूटी पर तैनात थी तो इस दौरान राजीव नाम के युवक ने उसके साथ अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. आरोपी पुलिस विभाग में ही कार्यरत है. ड्यूटी के दौरान आरोपी ने जबरन गुमटी के अंदर भी घुसने का प्रयास किया. पुलिस ने पीड़ित महिला आरक्षी की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच की जा रही है.

Related posts

CM का PSO बनकर लोगों को धमका रहे शातिर

Admin

Himachal News:हिमाचल में कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अनुबंध सेवाकाल में वरिष्ठता का लाभ लेने वालों से होगी रिकवरी

Admin

हिमाचल भवन दिल्ली की कुर्की का मामला, सुखविंदर सरकार हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में आज जमा करवाएगी 64 करोड़ का ड्राफ्ट

Admin

Leave a Comment