24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

‘हिमाचल कट्टर हिंदुओं का, मुसलमान नहीं आ सकते’, मुस्लिम फेरीवालों से बोली महिला, जय श्री राम का नारा लगाने को कहा

Viral News

हिमाचल प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला दो मुसलमान फेरीवालों को अपने इलाके में न आने की हिदायत दे रही है. दोनों लोगों को महिला ने “जय श्री राम” का नारा लगाने के लिए भी कहा. इस पर फेरीवालों ने कहा, क्या वे हिंदू होकर कलमा पढ़ सकती हैं. वीडियो में महिला खुद को पंचायत अधिकारी बता रही हैं.

दरअसल, मुस्लिम समुदाय के दो शख्स प्रदेश के किसी गांव में सामान बेचने जाते हैं, जहां दो महिलाएं उनको सामान बेचने से मना करती हैं. साथ ही महिला कहती है “जो सामान खरीदना है, वो हिंदू दुकानदारों से खरीदे. ये क्या हमें सामान फ्री में देंगे, अगर ये फ्री में दें तभी हमें नहीं लेना है.”

महिला ने फेरीवालों को वापस कश्मीर जाने के लिए कहा
खुद को पंचायत अधिकारी बता रही महिला ने फेरीवालों को अपने कश्मीर वापस जाने के लिए कहती नजर आ रही है. महिला ने दोनों फेरीवालों से कहा कि वह हिंदुस्तान में नहीं आ सकते. इस पर फेरीवालों ने कहा कि कश्मीर किसका है? वह भी तो हिंदुस्तान का ही है.

वीडियो में महिला कह रही है कि हिमाचल प्रदेश कट्टर हिंदुओं का है. आप हिमाचल में सामान न ही लाओ. यहां हिंदू एकजुट हो गए हैं. हमारी तरफ से आपको यहां आने की इजाजत नहीं होगी. आपका जहां घर है आप वहीं रहो.

फिलहाल वीडियो कहां का है इकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. न ही इस पूरे मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज हुई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और अब लोग महिला को ट्रोल कर रहे हैं. बता दें इससे पहले शिमला में मस्जिद विवाद को लेकर दोनों समुदायों में काफई बवाल हुआ था.

Related posts

विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सुक्खू सरकार एक फीसदी ब्याज पर देगी लोन

Admin

“निर्दलीय विधायकों को सरकार ने हर मंच पर किया सपोर्ट, राजनीति के बाजार में फिर भी बिक गए तीनों” : सीएम सुक्खू

Admin

Himachal News: HAS अधिकारी ओशिन शर्मा के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, AI से बनी आपत्तिजनक फोटो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Admin

Leave a Comment