24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

फॉर्मूला ई रेस केस में KTR को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

हैदराबाद: फॉर्मूला ई रेस के आयोजन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में दर्ज केस में एक नया मोड़ आया है. इस मामले में ईडी ने भी कदम बढ़ा दिया है और ईडी अधिकारियों ने पत्र लिखकर ACB द्वारा दर्ज किए गए मामले में दर्ज एफआईआर और दस्तावेज मांगे हैं. एसीबी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ईडी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करेगी.

इस बीच भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. केटीआर ने जस्टिस श्रवण कुमार के समक्ष लंच मोशन याचिका दायर की, जिसमें लंच के बाद तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया, जहां कोर्ट ने 30 दिसंबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

वहीं, अदालत ने एसीबी को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी और मामले की सुनवाई इस महीने की 27 तारीख तक स्थगित कर दी है. अधिवक्ता सीएस सुंदरम इस मामले में केटीआर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उन्होंने अपनी याचिका में तर्क दिया कि मामले में कोई प्रारंभिक जांच नहीं हुई और फिर 14 महीने बाद अचानक एफआईआर दर्ज की गई.

ACB ने दर्ज किया केस

इससे पहले ACB ने गुरुवार को तेलंगाना के पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें पिछले साल बीआरएस सरकार के दौरान हैदराबाद में फॉर्मूला ई रेस के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है.एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए) और 13(2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 120(बी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी.

55 करोड़ रुपये का भुगतान का आरोप

एफआईआर में दावा किया गया है कि हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आरबीआई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए केटीआर के निर्देश पर एक विदेशी कंपनी को 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया. कथित तौर पर ये भुगतान कैबिनेट या वित्त विभाग की मंजूरी के बिना किए गए थे.

केटीआर ने आरोपों का किया खंडन

केटीआर ने इन आरोपों का जोरदार तरीके से खंडन किया है. उन्होंने कहा कि सभी लेन-देन पारदर्शी तरीके से किए गए थे और कांग्रेस सरकार ही भ्रष्ट थी. इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय केटीआर के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज करने की तैयारी कर रहा है.

Related posts

एक राष्ट्र, एक चुनाव बिल पेश होते ही हंगामा, विपक्ष बोला, विधेयक संघीय ढांचे के खिलाफ

Admin

भारती एयरटेल और SpaceX की साझेदारी: भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

Admin

HMPV की कई राज्यों में दस्तक, क्या इस वायरस से है कोई खतरा, IGMC के डॉक्टर ने बताएं लक्षण और बचाव के उपाय

Admin

Leave a Comment