24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Sports

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. इसके बाद से ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उथप्पा पर पीएफ फंड में धोखाधड़ी का आरोप लगा है.

पुलिस को मिला उथप्पा को गिरफ्तार करने के लिए लेटर
आपको बता दें कि कर्मचारियों के ईपीएफ (PF) फंड से धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. इस महीने की 4 तारीख को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. ईपीएफ क्षेत्रीय आयुक्त शदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने पुलिस को पत्र लिखकर रॉबिन उथप्पा को गिरफ्तार करने को कहा है, क्योंकि वह पुलकेशी नगर थाना क्षेत्र का निवासी हैं.

कर्मचारियों को साथ क्रिकेटर ने की धोखाधड़ी

रॉबिन उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक एक निजी कंपनी में सह-भागीदार हैं. कंपनी में काम करने वाले कई कर्मचारियों का पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है. वेतन से पीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) राशि काटकर उसे कर्मचारियों के खातों में जमा न करने के आरोप लगे हैं.

पुराने पते पर नहीं रहते उथप्पा

दरअसल कुल मिलाकर 23 लाख रु. सेंचुरीज़ लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है और शिकायत दर्ज की गई है. इस संदर्भ में इस महीने की 4 तारीख को वारंट जारी किया गया था और पुलिस ने कहा कि उन्होंने उथप्पा को गिरफ्तार करने के लिए ईपीएफ क्षेत्रीय आयुक्त शदाक्षरी गोपाल रेड्डी को पत्र लिखा है. शिकायत के आधार पर पुलिस उथप्पा के पते पर गई और पता चला कि वह वर्तमान में उस पते पर नहीं रह रहा है.

रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर
रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए साल 2006 में वनडे फॉर्मेट से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद 2007 में उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया. उथप्पा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम खिलाड़ी थे.

उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मैचों की 42 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ 934 रन बनाए हैं. इसके अलावा 13 टी20 मैचों की 12 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 249 रन बनाए हैं.

इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 205 मैचों की 197 पारियों में 27 अर्धशतकों के साथ 4952 रन अपने नाम दर्ज किए हैं. अब वह लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आते हैं

Related posts

विराट कोहली की पारी ने तोड़ा ऑस्‍ट्रेलिया का गुरूर, भारतीय टीम 5वीं बार Champions Trophy के फाइनल में

Admin

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता खिताब

Admin

PBSK vs CSK Playing 11 IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू – धोनी के खेलने पर संशय, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Admin

Leave a Comment