19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल में ठंड का कहर, माइनस 14 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले हफ्ते बर्फबारी का अलर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है. आलम ये है कि न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री तक पहुंच गया है. शनिवार को प्रदेश में एक-दो नहीं बल्कि 10 इलाके ऐसे हैं जहां न्यूनतम पारा माइनस के नीचे पहुंच चुका है. इन इलाकों में गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले हफ्ते में 3 दिन बर्फबारी का अनुमान है. बीते दिनों हुई हल्की-फुल्की बर्फबारी के बाद से प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में शीत लहर का सामना भी करना पड़ रहा है.

इन जगहों पर पारा माइनस में पहुंचा

शनिवार को पारे ने जहां माइनस से नीचे गोता लगाया उनमें मनाली, कुकुमसेरी, समदो, रिकांगपिओ के अलावा सियोबाग, कल्पा, भुंतर, सुंदरनगर, बजौरा आदि शामिल है. लेकिन सबसे ज्यादा कम तापमान लाहौल स्पीति जिले के ताबो में रिकॉर्ड किया गया. हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

स्थान माइनस में पहुंचा पारा (21 दिसंबर)
सुंदरनगर -0.1
भुंतर -2.0
कल्पा -3.0
मनाली -1.0
कुकुमसेरी -7.8
रिकांगपिओ -0.8
सियोबाग -1.5
समदो -6.8
ताबो -14
बजौरा -1.9

ऊना में भी शून्य तक पहुंचा पारा

हिमाचल प्रदेश का ऊना गर्मियों के मौसम में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ता है लेकिन शनिवार को ऊना का न्यूनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया. जो शिमला (5 डिग्री सेल्सियस) से काफी कम है. इसके अलावा मंडी में मिनिमम टेंपरेचर 1 डिग्री, हमीरपुर में 1.3 डिग्री और पालमपुर में 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

स्थान न्यूनतम तापमान (21 दिसंबर)
ऊना 0
शिमला 5.0
नाहन 7.1
बिलासपुर 2.2
पालमपुर 2.0
कांगड़ा 3.0
मंडी 1.0
हमीरपुर 1.3
चंबा 1.1
पांवटा साहिब 7.0

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में बीते कई दिनों से तापमान माइनस में चल रहा है. यहां नदी नाले जम गए हैं. बीते दिन पाइप में पानी के जमने की तस्वीरें भी सामने आई थीं. हिमाचल प्रदेश का लाहौल स्पीति जिला बर्फ का रेगिस्तान कहलाता है.

23, 24, 27 दिसंबर को बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 23 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में मौसम करवट बदल सकता है और आगामी हफ्ते में 3 दिन बर्फबारी और बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 दिसंबर को ऊपरी और मध्य इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है. वहीं शुक्रवार 27 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बारिश और मध्य व ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का अंदेशा है. मौसम विभाग की ये चेतावनी हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी तो है लेकिन मौसम का करवट बदलना कई तरह की मुश्किलें भी लेकर आता है.

Related posts

Vimal Negi Case :फॉरेंसिक जांच में पेन ड्राइव से छेड़छाड़ की पुष्टि, निलंबित एएसआई पंकज पर साक्ष्य छिपाने का आरोप

Admin

सुपारी, CCTV और पैसों का खेल! मनीषा मित्तल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई और बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार

Admin

दीवाली में घर जानें वालों को नहीं होगी दिक्कत, HRTC चलाएगा 155 अतिरिक्त बसें

Admin

Leave a Comment