19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Una

दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत, कमरे में हीटर-अंगीठी जलाकर सोए थे दोनों

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव जलग्रां के विश्वकर्मा मंदिर के पास दम घुटने से प्रवासी पिता-पुत्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शाहीद और 17 वर्षीय शादीक निवासी ब्रेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो लंबे समय से जलग्रां में एक किराये के मकान में रहते थे, जबकि इनकी माता उत्तर प्रदेश में ही अपने स्थायी घर में रहती है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति के बड़े बेटे 19 वर्षीय सारिक ने बताया कि शनिवार रात को उसके पिता शाहीद और उसका छोटा भाई शादीक खाना खाकर एक कमरे में सो गए और वह दूसरे कमरे में सो गया। बारिश होने के चलते ठंड ज्यादा थी, तो उन्होंने हीटर के साथ अंगीठी भी जला ली। कमरे में टीवी होने के चलते वह प्रतिदिन 10 बजे के आसपास सो जाते थे। ऐसे ही शनिवार रात को भी वह टीवी देखने के बाद कमरे में सो गए।

जब वह सुबह सब्जी की दुकान में जाने के लिए उठा, तो उसने पिता व भाई को उठने के लिए आवाज लगाई और चाय बनाने लग गया। परंतु आवाज लगाने के बाद भी जब उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया, तो उसने उन्हें उठाने की कोशिश की, परंतु दोनों ने उसे कोई भी जबाव नहीं दिया और न ही कोई हलचल की। इस बात पर उसने अपने नजदीकी किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति को बुलाया, तो पाया कि वे दोनों अचेक अवस्था में है और उनका शरीर भी काम नहीं कर रहा है। अन्य लोगों की जांच के बाद पता चला कि उन दोनों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि वह जलग्रां में करीब 20 वर्षों से रह रहे थे और सब्जी का कार्य करते थे।

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related posts

Himchal News : दिल्ली से बैजनाथ आ रही बस में कछुए के साथ पकड़ी गई महिला, अंब में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin

नादौन में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला के शरीर के हुए तीन टुकड़े

Admin

UNA : नवजात का शव तालाब में मिला, गले में पत्थर बंधा, पुलिस जांच शुरू

Admin

Leave a Comment