August 25, 2026
Shimla

Kutari:कुफरी में स्नो बूट को लेकर हुआ विवाद, पर्यटकों ने चाकू से दुकानदारों पर किया हमला

हिमाचल में पंजाब के टूरिस्टों की दबंगई का मामला सामने आया है। शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में सैलानियों ने न केवल दुकानदारों से मारपीट की, बल्कि चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस मारपीट में 3 दुकानदार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर सैलानियों को डिटेन कर लिया है, जिनके पुलिस मैडीकल करवा रही है, वहीं घायल दुकानदारों का भी मैडीकल करवाया जा रहा है।

बताया जाता है कि पर्यटन स्थल कुफरी में बर्फ को देखने के लिए पंजाब से 4 टूरिस्ट आए हुए थे। इन्होंने एक दुकान से स्नो बूट लिए। इन जूतों को किराए पर दिया जाता है। इस पर एक स्थानीय दुकानदार ने उन्हें दूसरे जूते बदलने को कहा। ऐसे में इसे लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच टूरिस्टों ने चाकू निकाला और हमला कर दिया।

कुफरी में स्नो बूट को लेकर हुआ विवाद, पर्यटकों ने चाकू से दुकानदारों पर किया हमला

हिमाचल में पंजाब के टूरिस्टों की दबंगई का मामला सामने आया है। शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में सैलानियों ने न केवल दुकानदारों से मारपीट की, बल्कि चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस मारपीट में 3 दुकानदार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर सैलानियों को डिटेन कर लिया है, जिनके पुलिस मैडीकल करवा रही है, वहीं घायल दुकानदारों का भी मैडीकल करवाया जा रहा है।

बताया जाता है कि पर्यटन स्थल कुफरी में बर्फ को देखने के लिए पंजाब से 4 टूरिस्ट आए हुए थे। इन्होंने एक दुकान से स्नो बूट लिए। इन जूतों को किराए पर दिया जाता है। इस पर एक स्थानीय दुकानदार ने उन्हें दूसरे जूते बदलने को कहा। ऐसे में इसे लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच टूरिस्टों ने चाकू निकाला और हमला कर दिया।

Related posts

हिमाचल BJP अध्यक्ष की रेस में आगे है ये 3 तीन- जानिए किसके सिर सज सकता है ताज

Admin

PM मोदी ने फिर जताया हिमाचल कैडर के अफसर पर भरोसा, रिटायर IAS तरुण कपूर होंगे PMO में एडवाइजर

Admin

Sukhu Govt.:टॉयलेट सीट से लेकर समोसा प्रकरण और राहुल गांधी से जुड़े ऑडियो पर जांच, जानिए सुख की सरकार में दूसरे साल के अजब-गजब विवाद

Admin

Leave a Comment