24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल में ताबो सबसे अधिक ठंडा, ऊना में सर्दियों में निकल रहे पसीने, यहां जानें कब होगी बारिश और बर्फबारी

शिमला: हिमाचल में मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा. दिन भर तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा. खासकर प्रदेश के नीचले पहाड़ी इलाकों मंडी, ऊना और बिलासपुर में सुबह कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है. वहीं, नीचले पहाड़ी क्षेत्रों में 8 जनवरी को भी अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.

3 दिनों तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 8 जनवरी से 10 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर धूप खिली रहेगी. हालांकि प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे के कारण धूप देरी से निकलेगी जिससे लोगों को सुबह के समय ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

10 जनवरी से मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग ने 10 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है जिसके कारण 11 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग ने 11 जनवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.

ताबो रहा सबसे ठंडा

7 जनवरी को लाहौल-स्पीति का ताबो पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान -8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि ताबो में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा ऊना प्रदेश में सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ऊना में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री दर्ज किया गया.

Related posts

शिमला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चिट्टा तस्करी का सरगना गिरफ्तार

Admin

“हिमाचल में सफर अब और आरामदायक! HRTC के बेड़े में शामिल हुईं 24 नई वॉल्वो बसें, शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-हरिद्वार सहित कई नए रूट शुरू।

Admin

सोशल मीडिया पर नाटी कलाकारों को आतंकवादी बताने पर मचा बवाल, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

Admin

Leave a Comment