July 19, 2026
DESH-VIDESH

ट्रंप की ब्रिक्स देशों को चेतावनी, डॉलर के खिलाफ नई करेंसी बनाई तो…

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्रिक्स देश डॉलर के खिलाफ अगर को नई मुद्रा बनाते हैं, तो वह उनके सामानों पर अमरीका में 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएंंगे। श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि वह समय अब नहीं रहा जब ब्रिक्स देश डॉलर से दूर जाने की कोशिश करते रहें और हम केवल खड़े होकर देखते रहें। हम चाहते हैं कि ब्रिक्स देश ऐसी प्रतिबद्धता जताएं कि वे न तो कोई नई ब्रिक्स मुद्रा बनाएंगे, न ही किसी भी मुद्रा को अमरीकी डॉलर की जगह पर लाएंगे। अन्यथा उन्हें 100 प्रतिशत आयात शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अमरीकी डॉलर को किसी अन्य मुद्रा से प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है। श्री ट्रंप ने कहा कि वे चाहें तो किसी और देश को ढूंढ सकते हैं। इस बात की कोई संभावना नहीं है कि ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय व्यापार में या कहीं और अमरीकी डॉलर को हटा सकता है। यदि कोई देश ऐसा करने की कोशिश करता है, तो उसे भारी आयात शुल्क का स्वागत करने के लिए तैयार रहना होगा और उसे अमरीका को अलविदा कहना होगा।

Related posts

अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों का सिलसिला जारी, BAPS मंदिर की दीवारों पर लिखे ‘हिंदू विरोधी’ नारे

Admin

नए आयकर विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, वित्त मंत्री बोलीं- इसी सत्र में संसद में होगा पेश

Admin

अमेरिका का बड़ा एक्शन! चार भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान से है कनेक्शन

Admin

Leave a Comment