24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Bilaspur

बिलासपुर: गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में मिला पंजाब के युवक का शव, मौत के कारणों का पता लगाने जुटी फोरेंसिक टीम

घुमारवीं: बिलासपुर जिले में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है. घुमारवीं थाने से सिर्फ 30 मीटर की दूरी पर एक प्राइवेट गेस्ट हाउस के कमरे से एक युवक का शव मिला. मृतक युवक पंजाब का रहने वाला है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. हालांकि युवक की मौत किन कारणों से हुई, इसका पता नहीं चल पाया है.

21 साल के युवक की मौत

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि चार दिन पहले पंजाब के 21 साल के युवक शरणदीप सिंह ने कमरा किराए पर लिया था. उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था. गेस्ट हाउस के मालिक ने पुलिस को बताया कि ये दोनों युवक दिन में कई बार बाजार की ओर आते-जाते रहते थे. मगर बुधवार को जब दोपहर तक युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो गेस्ट हाउस के मालिक ने कमरे में जाकर देखा. कमरे में एक युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. जबकि उसके साथ रहने वाला दूसरा युवक मौके से गायब था.

रजिस्टर में र्सिफ मृतक युवक की एंट्री

जिसके बाद गेस्ट हाउस के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस की टीम भी सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची और गेस्ट हाउस को अपनी निगरानी में लिया. इस दौरान पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए. एसपी बिलासपुर ने बताया कि जिस गेस्ट हाउस में युवक का शव मिला है. वहां के रजिस्टर में सिर्फ मृतक युवक की ही एंट्री दर्ज है. गेस्ट हाउस मालिक ने जिस दूसरे युवक के बारे में बताया है, पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है.

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया, “गेस्ट हाउस के जिस कमरे से युवक का शव बरामद किया गया है, वहां से फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. हालांकि कमरे से चिट्टे के नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला फॉयल पेपर भी मिला है. अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा.

Related posts

बिलासपुर सर्किट हाउस के पास फायरिंग, सौरभ पटियाल उर्फ फांदी को लगी गोली, पकड़ में आया एक आरोपी

Admin

बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल

Admin

Bambar Thakur : अमन और सागर का गैंगस्टर बनने का सपना, बंबर ठाकुर फायरिंग मामले में अमन और सागर की आपराधिक यात्रा

Admin

Leave a Comment