20.2 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

धर्मशाला में स्प्रिंग कार्निवल के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, सरकार को दे डाली चेतावनी

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्प्रिंग कार्निवल आयोजित किया गया है. वहीं अब धर्मशाला शहर के तीन व्यापार मंडल विरोध में उतर आए हैं. कोतवाली बाजार, कचहरी चौक और दाड़ी बाजार व्यापार मंडल ने एकजुट होकर ट्रेड फेयर और कार्निवल का विरोध करते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम धर्मशाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आपको बता दें कि धर्मशाला के दाड़ी ग्राउंड में स्प्रिंग कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है.

कार्निवल का विरोध कर रहा है व्यापार मंडल

व्यापार मंडल के प्रधानों ने कहा कि अगर ट्रेड फेयर और कार्निवल बंद नहीं किए गए तो स्थानीय दुकानदारों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. दाड़ी के व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष ओबरॉय, कोतवाली बाजार के प्रधान अनुज कश्यप और कचहरी बाजार के प्रधान मुनीष लुथरा ने कहा कि धर्मशाला के मैदान अब बाहरी व्यापारियों के लिए व्यापार का साधन बनते जा रहे हैं. पहले यह आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा होते थे. लेकिन अब अब बाहरी राज्यों के लोगों के लिए व्यवसाय का माध्यम बनते जा रहे हैं. अब मेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कम और व्यापार ज्यादा हो रहा है.

स्थानीय व्यापारियों को हो रहा नुकसान

धर्मशाला की व्यापारी वर्ग का कहना है कि इस तरह की आयोजनों के चलते सीधा असर उनकी रोजी रोटी पर चलता है. जब कार्निवल या ट्रेड फेयर होते हैं तो ज्यादातर लोग वहां से सामान खरीदते हैं. इससे स्थानीय दुकानदारों का व्यापार घट जाता है. कार्निवल समाप्त होने के बाद भी दो से तीन महीनों तक दुकानों में ग्राहकों की संख्या कम रहती है. ऐसे में यह व्यापारियों के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न करता है.

प्रशासन से व्यापार मंडल की मांग

व्यापारियों ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त से बातचीत की जाएगी. जिससे भविष्य में इस तरह के आयोजन किए जाने से पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारी को बुलाकर चर्चा की जाए. साथ ही उपयुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और नगर निगम आयुक्त को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है. इससे पहले बैठक में अन्य व्यापारी भी पहुंचे और उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई.

Related posts

महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली कंगना, मणिपुर की घटना पर क्यों रही चुप: विक्रमादित्य सिंह

Admin

10 साल में PM मोदी ने कितनी ली छुट्टियां और कितना किया काम? RTI ने पूरा हिसाब दे डाला

Admin

शिक्षा मंत्री ने डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए जिले भर में किया भूमि का निरीक्षणबोले… प्रदेश में प्रथम चरण में स्वीकृत 13 डे-बोर्डिंग स्कूल में से 6 जिला कांगड़ा में, मुख्यमंत्री ने दिए जल्द निर्माण करने के निर्देश

Admin

Leave a Comment