September 5, 2026
Una

ऊना में कैश जमा करवाने जा रहे ठेके के सेल्जमैन से छीनी नगदी, स्कूटी भी ले गए साथ

ऊना। हिमाचल प्रदेश में लूटपाट की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। अब शातिर लोग बीच सड़क पर लोगों को लूटने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक सेल्जमैन के साथ शातिरों ने लूटपाट की है। शातिरों ने सेल्जमैन की स्कूटी और उसके पास की नगदी को लूट लिया और फरार हो गए। मामला जिला के गगरेट के कलोह शिवबाड़ी मार्ग पर हुआ है।

गगरेट से सामने आया मामला

सेल्जमैन ने उसके साथ हुई लूटपाट की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद गगरेट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को लुटेरों से संबंधित कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों को पकड़ा जा सके।

कैश जमा करवाने जा रहा था सेल्जमैन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि बीती रात को करीब 10 बजे वह ठेके से 33 हजार रुपए कैश लेकर स्कूटी पर सवार होकर कंपनी के गगरेट में स्थित कार्यालय में कैश जमा करवाने के लिए जा रहा था। इसी बीच जब वह गगरेट खड्ड के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

कैश और नगदी लेकर फरार हुए लुटेरे

पवन कुमार ने बताया कि इससे पहले वह संभल पाता अज्ञात लुटेरों ने उसका कैश का बैग और उसकी स्कूटी को छीन लिया और स्कूटी लेकर फरार हो गए। पवन कुमार ने बताया कि लुटेरे बाइक पर आए थे। पवन कुमार ने बताया कि वह आरोपियों को पहचानता नहीं है। पवन ने इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी। पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

स्वां नदी किनारे मिली स्कूटी
बताया जा रहा है कि लुटेरे पवन कुमार की जिस स्कूटी को लेकर फरार हुए थे, वह बाद में स्वां नदी के पास से बरामद की गई है। लेकिन लुटेरे कौन थे और कहां से आए थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस उन संदिग्धों का पता लगा रही है, जिन पर शक जाहिर किया जा रहा है।

Related posts

अंब में धू-धू जली दुकान, 35 लाख का नुकसान

Admin

विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा जेई, ऊना में ठेकेदार से बिल पास करने को मांगे थे इतने रुपए

Admin

डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार, 315 बोर दोनाली से दिया था हत्याकांड को अंजाम

Admin

Leave a Comment