September 22, 2026
Una

ऊना: बैंक कर्मियों ने ठगे साढ़े छह लाख रुपए, तीन भाइयों को लगाई चपत

ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत सिंगा गांव के एक व्यक्ति को टाहलीवाल स्थित एक बैंक के दो कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर साढ़े छह लाख रुपए का चूना लगा दिया।

पीडि़त राजेंद्र कुमार निवासी सिंगा ने इस संबंध में संबंधित बैंक के दो कर्मियों के विरूद्ध टाहलीवाल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुलैहड़ गांव के एक 23 वर्षीय युवक व रूपनगर पंजाब के एक 31 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ में पल्लेदारी का काम करता है। उसने टाहलीवाल स्थित बैंक शाखा में अपने कृषि कार्ड के आधार पर सात कनाल भूमि रहन रखकर अपने दोनों छोटे भाईयों के नाम पर संयुक्त खाता में 14 दिसंबर, 2023 में एग्रीकल्चर लिमिट के रूप में सात लाख रुपए की लिमिट बनाई थी। बैंक के दो कर्मचारियों ने उसे इसके लिए प्रेरित किया था।

पीडि़त ने बताया कि जब उक्त खाता खुलवाया, वह तब भी टाहलीवाल शाखा में नहीं गया। बीते दिन अपनी बेटी की शादी में खर्चे के लिए जरूरत पडऩे पर जब उनके भाई संबंधित बैंक शाखा गए तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते में मात्र 50 हजार राशि शेष है तथा बाकि सारा पैसे एटीएम के माध्यम से ऊना, मैहतपुर, नंगल, रूपनगर, संतोषगढ़, हरोली, नंगलकलां के विभिन्न एटीएम स्थलों, पेट्रोल पंप व ऊना के एक होटल से निकाले गए। वहीं, कुछ पैसे स्थानांतरित भी किए गए हैं। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

चिंतपूर्णी की धरती से डंके की चोट से कहता हूं…POK हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

Admin

दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत, कमरे में हीटर-अंगीठी जलाकर सोए थे दोनों

Admin

सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के दामों में आया उछाल, गर्मी बनी व्यापारियों के लिए परेशानी

Admin

Leave a Comment