25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Shimla

फर्जी आईडी से अश्लील फोटो वायरल, पीडि़ता ने एक व्यक्ति पर लगाए आरोप, केस दर्ज

शिमला के रामपुर उपमंडल के एक क्षेत्र में एक महिला का गलत तरीके से अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शातिर ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म
पर महिला के रिश्तेदार की फर्जी आईडी बनाई और फिर पीडि़ता की अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दी। रामपुर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि उनके जेठ के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया है और उस अकाउंट से उनकी तस्वीरों की छेड़छाड़ हुई। महिला के मुताबिक उनकी अश्लील तस्वीरें बनाकर शेयर की जा रही हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पीडि़त महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें इस बात का पता तब चला, जब उनके कुछ परिचितों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखीं। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार तस्वीरों को देखकर उन्हें और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है।

उन्होंने तुरंत अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया। परिवार ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। महिला ने अपनी शिकायत में रामपुर उपमंडल के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर इस कृत्य का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उनके परिवार को काफी समय से जानता है और उन्हें शक है कि वही इस घिनौने काम में शामिल है। उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर: कांगड़ा में बिजली गिरने से एक की मौत, कुल्लू की सैंज घाटी में बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें

Admin

कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे पर निशाना, ‘महाराष्ट्र चुनाव में महिलाओं का अपमान करने वाले ‘दैत्यों’ की हुई हार’

Admin

Himachal Police: हिमाचल पुलिस ने SHO और DSP को मीडिया से किया दूर, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Admin

Leave a Comment