24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

विक्रमादित्य सिंह का आरोप- दिल्ली जाकर हिमाचल की मदद रोक रहे हैं जयराम

शिमला। हिमाचल के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर दिल्ली जाकर प्रदेश को केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद को रुकवाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उन्होंने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि संघीय ढांचे में इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। वर्तमान में केंद्र सरकार हिमाचल की आवाज को दबा रही है।

जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने दो साल में 42 हजार लोगों को नौकरियां दी है, जबकि पिछली भाजपा सरकार ने पांच साल में 20 हजार नौकरियां दी थीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी क्षेत्र में 12500 पद भरे गए है। मौजूदा सरकार ने दो साल में 20 हजार नए पदों को भरने की मंजूरी दे रखी है। विक्रमादित्य ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने स्टेट पर 75 हजार करोड़ का ऋण छोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी दो सालों में 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। मगर इसमें ज्यादातर हिस्सा पुराने कर्ज के ब्याज को लौटाने पर खर्च किया गया।

हजारों भर्तियों का दावा

विक्रमादित्य ने कहा कि एलिमेंटरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में 3200 भरे जा चुके है। 2095 पदों पर टीजीटी, शास्त्री और जेबीटी की भर्ती की गई, जबकि 245 पद स्पेशल एजुकेटर और एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनरों) शिक्षकों के भरे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में 1097 पद भरे जा चुके हैं। कंप्यूटर टीचर और एसएमसी टीचरों की भर्ती भी लिमिटेड डायरेक्टर रिक्रयूटमेंट (LDR) कोटे से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल 1088 पदों और 2061 पदों पर वन मित्र की भर्ती जारी है। उन्होंने दावा किया कि मेडिकल एजुकेशन में 909 पदों पर भर्ती की जा चुकी है, जबकि 270 पद भरने का काम चल रहा और 530 पद आउटसोर्स पर भरे गए है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने में 779 पद, बिजली बोर्ड में 692 पद, पशुपालन विभाग में 248 पद, तकनीकी शिक्षा विभाग में 173 पद और युवा सेवा खेल विभाग 172 पद भरे गए है।

पिछली सरकार के दौरान जारी भर्ती के पेंडिंग रिजल्ट की जांच करके 2273 पदों पर रिजल्ट निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि नए वित्त वर्ष में 25 हजार नए पद भरने की प्रक्रिया में जल्द शुरू किया जाएगा।

Related posts

Himachal News : हिमाचल के होटलों में हर महीने होगी खाने-पानी की जांच, गुणवत्ता में कमी पर होगी सख्त कार्रवाई

Admin

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध, पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ने जारी की अधिसूचना!

Admin

Weather Update:हिमाचल में 3 मार्च को भारी बर्फबारी की चेतावनी, चंबा, लाहौल स्पीति, कांगडा में ऑरेंज अलर्ट जारी

Admin

Leave a Comment