July 21, 2026
Baijnath

जाम में फँसी एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया , अस्पताल तक 300 मीटर तक साथ दौड़े।अब राज्यपाल से मिला है अवार्ड।


15 फ़रवरी पपरोला ( गौरव सूद )

बैजनाथ में एक मरीज़ को अस्पताल ला रही यातयात में फँसी एम्बुलेंस को रास्ता बनाने व क़रीब 300 मीटर ख़ुद एंबुलेंस के साथ मरीज़ का इलाज करवाने को लेकर बैजनाथ थाना में तैनात आरक्षी राजीव कटोच को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नागरिक सुरक्षा अवार्ड से सम्मानित किया है । राजीव ने अपनी ड्यूटी को बख़ूबी निभाते हुए व मानवता की मिसाल पेश की थी जिसके लिए एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने राजीव को 1100 रूपये के नक़द ईनाम व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया था। इससे पहले भी राजीव कटोच भारी बारिश के दौरान यातायात को बहाल करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए थे। वहीं वर्ष 2018 में पपरोला में हुई आगजनी की घटना में राजीव ने 2 लोगों की जान बचाई थी। बक़ौल राजीव ने बताया कि राज्यपाल के हाथों सम्मान मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है व यह पल उनकी ज़िंदगी के यादगार पल रहेंगे। उधर, डीएसपी अनिल शर्मा व एसएचओ मनीश ने भी राजीव कटोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।

Related posts

बैजनाथ कॉलेज में अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षायें आरम्भ

Admin

बैजनाथ में उचित मूल्य की दुकान का उद्घाटन: विधायक किशोरी लाल ने कहा, जन-जन तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने को सरकार प्रतिबद्ध

Admin

मनजीत कुमार को सौंपी प्रधान यूनियन की जिम्मेदारी।

Admin

Leave a Comment