23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Una

पहले फेसबुक पर प्यार और फिर शादी, आखिर में पति बन गया हैवान और ले ली जान

ऊना: बंगाणा उपमंडल के अंदरोली में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि हुए 35 साल की महिला के कत्ल के आरोप में पुलिस ने उसी के पति को यूएस गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी को पुलिस टीम दिल्ली से पकड़ कर लाई है, जबकि मामले को लेकर आगामी जांच शुरू कर दी गई है. काबिले गौर है कि 35 वर्षीय दिनेश्वरी उर्फ मीनू की हत्या उसी के घर में शनि और रविवार की मध्य रात्रि उस वक्त कर दी गई थी, जब वa अपने सात साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी.

आधी रात को बेटे ने जब मां को किसी काम के लिए जगाने का प्रयास किया तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया. इसके बाद बच्चे ने दूसरे कमरे से अपनी दादी को बुलाया इसके बाद महिला की मौत की जानकारी मिली. बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही शिमला के रोहड़ू से ऊना पहुंचे दिनेश्वरी के मायका पक्ष ने इसे हत्या का मामला बताते हुए पुलिस के पास शिकायत दी थी. पुलिस ने आरंभिक जांच में यह पाया कि दिनेश्वरी का पति दिनेश घटना के दौरान घर पर ही मौजूद था. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अंब रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी और दिल्ली पहुंच गया. पुलिस ने महज 48 घंटे में इस पूरे मामले को ट्रेस करते हुए दिल्ली से आरोपी दिनेश को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है.

फेसबुक पर पहले दोस्ती और फिर प्यार

करीब 8 साल पहले शिमला जिला के रोहड़ू की रहने वाली दिनेश्वरी उर्फ मीनू की सोशल मीडिया के जरिए दिनेश उर्फ काकू के साथ दोस्ती हुई और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने प्रेम विवाह करने का फैसला लिया. इस शादी से दोनों को सात साल का बेटा भी है, लेकिन पिछले काफी समय से दिनेश अपनी धर्मपत्नी दिनेश्वरी से अलग रह रहा था. दिनेश पत्नि पर अवैध संबंधों को लेकर संदेह करता था. हालांकि यह भी पता चला है कि दिनेश खुद किसी अन्य जगह पर एक अन्य महिला के साथ कई साल से रह रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी में लगी है, जिसे पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा. डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि, ‘पुलिस इस मामले को लेकर तहकीकात में जुटी है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है’.

Related posts

Una murder Case : आरोपित फौजी ने कबूला गुनाह ।शादी से एक दिन पहले क्यों की दुल्हन की हत्या?

Admin

ऊना में शादी से पहले युवती की बेरहमी से हत्या, अधजला शव बरामद, खुशियां मातम में बदली

Admin

दोस्त बनकर नाबालिग छात्रा को धोखे से मिलने बुलाया, फिर जबरन पिलाई शराब, उसके बाद दो आरोपियों ने किया गैंगरेप

Admin

Leave a Comment