26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Shimla

उड़ता हिमाचलः अब तहसील कल्याण अधिकारी चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार, साथी युवती भी पकड़ी

शिमला. हिमाचल प्रदेश में चिट्टे तस्करी के मामलों में आम आदमी से लेकर डॉक्टर, पुलिस कर्मी भी सलिंप्त है. अब ताजा मामले में शिमला जिले के तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान को पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है. शिमला पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को दबोचा है. इसमें एक लड़की भी शामिल है. आरोपी अधिकार के तार शिमला में चिट्टा सप्लाई की करने वाली शाह गैंग से जुड़े हैं. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और 20 फरवरी तक रिमांड पर लिया है.

दरअसल, शिमला पुलिस ने तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान के साथ लड़की अंकिता नेगी को भी गिरफ्तार किया गया है. यह युवती पहले भी चिट्टे की तस्करी में शामिल रही है और जमानत मिलने के बाद फिर से यही काम कर रही है. आरोपियों की पहचान अंकिता नेगी निवासी मल्याणा, शिमला और मुकुल चौहान निवासी गांव दुधली के रूप में हुई है. आरोपी मुकुल चौहान शिमला जिला में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है. गौरतलब है आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी पर पहले भी पुलिस ने रेड की थी, लेकिन उससे कुछ रिकवर नहीं हुआ था.

जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस ने 15 फरवरी को 6 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया था और अब 18 फरवरी को दो और किंगपिन को अरेस्ट किया है. ये लोग पंजाब से गिरफ्तार किए गए हैं. शाह गैंग के बाद अब चिट्टा तस्करी के एक और सरगना विजय सोनी को भी पुलिस ने दबोचा है. अहम बात है कि जब कोई बड़ा अधिकारी या पुलिस कर्मी चिट्टे की सप्लाई या तस्करी में पकड़ा जाता है तो पुलिस उनकी जानकारी सार्वजनिक नहीं करती है.

Related posts

समेज त्रासदी: “DNA टेस्ट से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए गए सैंपल”

Admin

नशे की जद में जा रही राजधानी, नेपाली मूल के 2 आरोपियों से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद

Admin

PM मोदी ने फिर जताया हिमाचल कैडर के अफसर पर भरोसा, रिटायर IAS तरुण कपूर होंगे PMO में एडवाइजर

Admin

Leave a Comment