21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kangra

Dharamshala : कोर्ट में पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस को कर तालाश

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार दोपहर को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा एक कैदी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी की पहचान रजत उर्फ रज्जू निवासी वार्ड-7 डूंगा बाजार मंदिर रोड कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले गगल और कांगड़ा पुलिस थाना में मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जिला कारागार धर्मशाला में कैद था।

बुधवार को आरोपी की कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान आरोपी पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के पुलिस गिरफ्त से भागने के बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना के चलते उसे दाड़ी के अलावा आसपास के क्षेत्रों में ढूंढा जा रहा है। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि फरार हुए कैदी की तलाश जारी है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

पठानकोट से अगवा बच्चा बरामद, नूरपुर क्षेत्र का BSF से बर्खास्त युवक था मास्टरमांइड

Admin

कांगड़ा: कोर्ट में सजा होते ही दुष्कर्म के आरोपी ने उठाया यह खौफनाक कदम

Admin

हिमाचल की बेटी बनी वर्ल्ड चैंपियन, देश के लिए बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

Admin

Leave a Comment