24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Kangra

कांगड़ा: कोर्ट में सजा होते ही दुष्कर्म के आरोपी ने उठाया यह खौफनाक कदम

कांगड़ा : गत दिवस धर्मशाला कोर्ट में एक नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने पर कोर्ट ने एक आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति जमानत पर था तथा पिछले कल कोर्ट में फैसले की सुनवाई के लिए गया था। जैसे ही आरोपी को सजा हुई वह घबरा गया। थाना प्रभारी धर्मशाला संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाने के बाद गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सूचित किया।

तब तक उस व्यक्ति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया। उसे रैफर करके डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेजा गया जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।

Related posts

सावधान ! खाने योग्य नहीं हैं हिमाचल में बनीं 22 दवाएं, सैंपल फेल, वापस होंगे स्टॉक

Admin

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 14 गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण

Admin

बनखंडी में ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Admin

Leave a Comment