25 C
Baijnath
September 30, 2026
Bilaspur

बिलासपुर : HRTC बस में सवार चंडीगढ़ निवासी से पकड़ा चि*ट्टा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नाकाबंदी के दौरान गरामोड़ा के पास एक की बस में सवार यात्री से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम द्वारा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा के पास नाका लगाकर वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था।

इस दौरान पंजाब की तरफ से एक बस नंबर एचपी 69ए-1588 आई। पुलिस टीम ने संबंधित बस को निरीक्षण के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान बस में सवार एक यात्री से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विवेेक गोयल निवासी सेक्टर 28 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए थाना स्वारघाट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की आगामी कार्रवाई थाना स्वारघाट पुलिस द्वारा की जा रही है

Related posts

Fraud: पैसा दोगुना करने के नाम पर घुमारवीं और झंडूता में करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Admin

प्रतिभा सिंह बयान कर रही थी संगठन की अहमियत, मंच पर अचानक टोकने पर हुई नाराज, बोली ऐसा नहीं करते यार

Admin

Himachal News: बिलासपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment