30.7 C
Baijnath
May 13, 2026
Kullu

हिमाचल में चि*ट्टे से एक और मौत! 33 साल के युवक की गई जान, मनाली के वॉशरूम में मिली ला*श।

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के मनाली में पब्लिक टॉयलेट में एक ड्रग एडिक्ट युवक की लाश मिली है. आशंका है कि चिट्टे के सेवन से युवक की मौत हुई है. हालांकि, मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन युवक लंबे समय से चिट्टे का सेवन करता आ हा था और ड्रग एडिक्ट था. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है. मनाली पुलिस ने मामले की पुष्टी की है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मनाली शहर में टॉयलेट में काफी समय से एक युवक घुसा हुआ है और बाहर नहीं निकल रहा है. मौके पुलिस पुलिस जवान विनोद कुमार गए. उनके साथ नगर परिषद के लोग भी साथ थे.

पुलिस को दिए बयान में मनाली के गोम्पा रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि करीब 2 बजे दिन वब अपनी दुकान से नगर परिषद कार्यालय के पीछे बने शौचालय में गई थी. इस गदौरान शौचालय का दरवाजा बंदा. उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की. लेकिन दरवाजा खुला नहीं. हालांकि, दरवाजे के स्पेश से जब उन्होंने अंदर झांकर देखा तो युवक गिरा हुआ था. इसके बाद नगर निगम को सूचना दी गई और बाद में पुलिस को बुलाया गया. बाद में जब दरवाजा खोला तो यवक मृत हाल में पाया गया. मृतक की पहचान 17 मील के गांव ब्राण के अर्जुन राणा (33) के रूप में हुई है. पुलिस ने युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया था और उनके बयान दर्ज किए. परिवार ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदी था. फिलहाल, लाश को मनाली अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Related posts

कुल्लू में पाकिस्तान का पुतला फूंका, जयराम ठाकुर बोले- आतंकियों को चैन की नींद नहीं सोने देगा हिंदुस्तान

Admin

उपलब्धि: मनाली की पलक ठाकुर ने फतह की लद्दाख की 6100 मीटर ऊंची कियागर चोटी

Admin

चंबा- होली मार्ग पर बड़ा भूस्खलन से स्थिति जस की तस, रात से बंद पड़ी है वाहनों की आवाजाही

Admin

Leave a Comment