31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Kullu

आनी में पांच शिक्षकों ने की स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई, एसडीएम ऑफिस तक नारेबाजी करते पहुंचे छात्र

कुल्लू: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में छात्रा की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दरअसल स्कूल के पांच शिक्षकों पर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. इसके बाद दूसरे छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है. इस मामले में सोमवार को छात्र के अभिभावकों ने पुलिस थाना आनी में शिकायत दी थी, लेकिन इसके बाद सभी अध्यापकों के बीच बचाव कर आपस में समझौता करवा दिया.

इससे छात्रों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ. मंगलवार सुबह लगभग 15 के करीब छात्र प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए एसडीएम आनी नरेश वर्मा के पास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मारपीट करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है. इसके बाद सभी छात्र स्कूल परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए. माहौल खराब होते देख अभिभावक आए और छात्रों को समझाने का प्रयास किया.

शिक्षा विभाग और पुलिस को भेजा गया छात्रों का शिकायत पत्र…

इस दौरान पीड़ित छात्र ने बताया कि सोमवार को पांच अध्यापकों ने उसकी बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी थी. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. छात्र के अभिभावकों ने भी पहले तो कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. ऐसे में अब शिक्षकों से माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया है. उधर मामले को लेकर एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि छात्रों ने उन्हें शिकायत पत्र सौंपा हैं, जिसे कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग और पुलिस को भेज दिया गया है.

Related posts

Kullu News: मणिकर्ण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी खेप में चरस बरामद, नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार

Admin

राजकीय उच्च विद्यालय सिहण में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

Admin

घास काटने गए पति-पत्नी की खाई में गिरने से मौत, एक दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

Admin

Leave a Comment