July 21, 2026
Mandi

हिमाचल में नौसिखिए और नालायक लोग चला रहे सरकार, जो समोसे पर इनक्वायरी बिठाते हैं और मंदिर के गल्ले पर रखते हैं नजर: तरुण चुघ

मंडी: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ मंडी दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में भाग लिया. संगोष्ठी से बाहर निकलने पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सरकार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा सुक्खू सरकार विकास ही हर डाल को सुखाने में लगी हुई है. वहीं, उन्होंने प्रदेश सरकार को नौसिखिया और नालायक बताया.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा, “वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए की सरकार थी तो उस वक्त केंद्र से प्रदेश को जो मदद मिलती थी, उसमें मौजूदा सरकार ने 2014 से लेकर 2024 तक 300 गुणा की बढ़ोतरी की है. इस बार भी पिछले साल के मुकाबले एक हजार करोड़ अधिक दिए हैं. लेकिन प्रदेश की सरकार इन पैसों से विकास नहीं करवा पा रही है. यहां की सरकार को सिर्फ समोसे की चिंता है और मंदिरों के पैसों पर नजर है. ऐसी सरकार का कभी भला नहीं हो सकता. प्रदेश में नौसिखिए और नालायक लोग सरकार चला रहे हैं”.

तरुण चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, उससे समाज के हर वर्ग में उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है. मंडी की प्रबुद्ध जनता ने भी इस बजट को खूब सराहा है. बजट से स्पष्ट पता चलता है कि पिछले 11 वर्षों से भारत कितना आगे बढ़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञान और टाइम की जो नई परिभाषा दी है, उसके तहत समाज के हर वर्ग को बल मिला है. आज गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की चिंता करते हुए बजट में इनके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. टैक्स में छूट देकर मध्यमवर्ग को बड़ी राहत दी गई है. केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है.

Related posts

आस्था के नाम पर ठगी: शख्स ने खुद को बताया माता शिकारी देवी का गुर, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर लूट लिए 7 लाख

Admin

मांगे नही मानी तो 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिला परिषद कैडर कर्मचारी

Admin

Mandi: जोगिंद्रनगर में पुल से नदी में कूदी महिला, बचाव अभियान जारी

Admin

Leave a Comment