23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Sports

IND vs NZ: फाइनल से बाहर होने के दुख में मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लेग मेट हेनरी, भावुक कर देगा Video

आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। ये मौका कम मिलता है और जिसको मिलता है वो इसको पूरी तरह से भुनाना चाहता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कई खिलाड़ी नहीं खेल पाए, लेकिन इनमें से एक खिलाड़ी बीच मैदान में ही रोने लगा। ये खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मेट हेनरी।

हेनरी चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। फाइनल से पहले उनके खेलने पर संशय था और खिताबी मुकाबले वाले दिन ये साफ हो गया कि ये तेज गेंदबाज इस मैच में नहीं खेल पाएगा। इसके बाद मानो हेरनी के पैरों के नीचे से जमनी खिसक गई।

हेनरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चोट लग गई थी। वह कंधे के बल गिर पड़े थे और इसी कारण फाइनल में खेलने पर संशय था। रविवार को वह इसी चोट के कारण नहीं खेल पाए। जब हेनरी को पता चला कि वह फाइनल नहीं खेल पाएंगे तो वह रोने लगे। उनका ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें हेनरी रोते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी टीम का साथी पीछे से भागते हुए उनको सांत्वना देने की कोशिश करता है।
हालांकि, कोई भी इस दुख को कम नहीं कर सकता। फाइनल न खेलने का दुख वो खिलाड़ी ही जानता है जो चोट के कारण नहीं खेल पाता। हेनरी इस दर्द को झेल रहे हैं और इसलिए उनकी आंखों में से आंसू निकल आए।

भारत को कर सकते थे परेशान

हेनरी न्यूजीलैंड के बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनका टीम में रहना काफी फायदेमंद हो सकता था। वह भारत को परेशान कर सकते थे। हेनरी की गेंदबाजी पहले भी भारत को परेशान कर चुकी है और इसी कारण वह भारत के लिए सिरदर्द साबित हो सकती थी। न्यूजीलैंड के लिए ये बड़ा झटका था, लेकिन भारत के नजरिए से देखा जाए तो ये उसके लिए बड़ी राहत है।

https://twitter.com/SkyCricket/status/1898651648135725104

Related posts

LSG vs CSK: पंत का बड़ा फैसला, बिना खेले बाहर होगा ये खिलाड़ी; धोनी की नजर जीत पर!

Admin

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता खिताब

Admin

IPL 2025 : IPL का रोमांच: एप पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगे टिकट, धर्मशाला में होंगे तीन मैच

Admin

Leave a Comment