15.2 C
Baijnath
March 27, 2026
Sirmour

नाहन जेल में आपस में भिड़ गए कैदी…खूब मचाया हुड़दंग, तीनों पर है हत्या का आरोप

सिरमौर: जिला की नाहन में स्थित मॉडर्न सेंट्रल जेल में छोटी सी बात को लेकर जेल के भीतर 3 कैदी आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी. जेल में खूब हुड़दंग मचाया, जिससे जेल में अफरा-तफरी मच गई. बीच-बचाव करने पर खूब हुड़दंग भी मचाया.

यहां तक कि कैदियों ने खुद को जान से मारने की धमकियां देते हुए जेल स्टाफ के सामने खुद के सिर दीवारों पर भी पटकने का प्रयास किया, लेकिन स्टाफ की तत्परता ने किसी भी कैदी को नुकसान नहीं पहुंचने दिया. विवाद अधिक बढ़ने और कैदियों की सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जेल अधीक्षक भी तुरंत मौके पर पहुंचे. देर रात तक पुलिस और जेल अधीक्षक जेल के भीतर ही मौजूद थे.

दरवाजे पर भिड़े कैदी

जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. जेल प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक कैदी दरवाजे पर खड़ा था. एक अन्य कैदी ने निकलने के लिए साइड मांगी. इस पर दरवाजे पर खड़े कैदी ने मजाक में कह दिया कि तूने यहां से कौन सा जहाज निकालना है. कैदी के इतनी सी बात कहने की देर थी, दरवाजे पर खड़े कैदी और 2 अन्य कैदी आपस में बुरी तरह से भिड़ गए और आपस में मारपीट पर उतारू हो गए.

कैदी ने दी खुद को दी जान से मारने की धमकी

बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना सामने आई, उस समय तीनों कैदी जेल परिसर के भीतर बैरक में न होकर खुले में ही मौजूद थे. कैदियों के आपस में भिड़ने की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक भी तुरंत मौके पर पहुंचे. जैसे तैसे तीनों कैदियों को अलग-थलग किया गया, लेकिन बीच-बचाव करने के बावजूद कैदी और अधिक भड़क गए. इनमें से एक-दो कैदी ने खुद को मारने की धमकी देते हुए दीवारों पर सिर मारने का प्रयास किया, लेकिन जेल स्टाफ की तत्परता से कोई भी कैदी को खुद को नुकसान नहीं पहुंचा पाया.

किसी कैदी को नहीं आई चोट

वहीं, सेंट्रल जेल नाहन के अधीक्षक भानू प्रकाश शर्मा ने बताया कि ‘तीनों कैदी हत्या के आरोप में जेल में है. मामले की गंभीरता और कैदियों की सुरक्षा के दृष्टिगत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. किसी कैदी को कोई चोट नहीं पहुंची है. समय रहते जेल अधिकारियों और स्टाफ ने स्थिति पर काबू पा लिया. तीनों कैदियों को अलग-अलग रखा गया है.’

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को सूचित किया. बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन ने पुलिस को जेल के भीतर मौके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी दिखाई, जिसमें कैदियों का ये सारा हुड़दंग कैद हुआ है. एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि, ‘जेल में कैदियों के बीच मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया.’

Related posts

मुर्दाघर को भी नहीं बक्शा चोरों ने, पोस्टमार्टम हाउस का AC और नल उड़ा ले गए चोर

Admin

सिरमौर हेड कांस्टेबल मामला: जसवीर सैनी सस्पेंड, जानें अब तक क्या-क्या हुआ और कहां तक पहुंचा ये केस

Admin

खेत में खून से सना मिला प्रवासी युवक का शव, जांच में जुटी सोलन पुलिस

Admin

Leave a Comment